नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारतीय हवाई यात्रा के लिए गुरुवार का दिन बहुत बुरा रहा क्योंकि दो प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 और हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 2696 में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों और विमान अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी। दोनों विमानों में लगभग 180 और 80 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी
सुबह 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में टेक ऑफ के कुछ समय बाद तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने तुरंत स्थिति को देखते हुए विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। और विमान सुबह करीब 7:30 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। एयरलाइन के तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि वह जल्द ही इस मामले पर विस्तृत जानकारी साझा करेगी।
स्पाइसजेट की हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट लौटी
दूसरी ओर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 6:19 बजे तिरुपति के लिए रवाना हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 2696 को भी उड़ान के कुछ मिनट बाद ही तकनीकी खराबी के कारण विमान को वापस हैदराबाद लौटना पड़ा। इस फ्लाइट में 80 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। स्पाइसजेट ने यह भी साफ किया कि लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। हालांकि खराबी की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन एयरलाइन ने जांच शुरू कर दी है।
अहमदाबाद हादसे का असर
इन घटनाओं ने हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की याद ताजा कर दी है। जिसमें एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से भारतीय विमानन क्षेत्र में सुरक्षा पर विशेष सख्ती बरती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी खराबी की तुरंत पहचान और पायलटों की समझ ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार