
हरियाणा/सिमरन मोरया/- एक बार फिर से दो देशों के बीच युद्ध का ऐलान हो गया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि रोटी चाहे कम खा लो लेकिन मिसाइल और जहाज बड़ा लो। उन्होंने कहा कि पहले और आज के जमाने में युद्ध का तरीका बदल गया है। पहले टैंक और सेनाएं जाया करती थी लेकिन आज युद्ध टेक्नोलॉजी का है। बता दें कि विज आज दोस्तो संग टी प्वाइंट पर मस्त अंदाज में गाना गाते दिखाई दिए।
ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की फोन पर 35 मिनट बात हुई जिसमें प्रधानमंत्री ने विपक्ष को जवाब दिया इसपर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि कोई ओपिनियन हो भी तो हमें अपने प्रधानमंत्री की बात माननी चाहिए जब हमारी फौज ने बोल दिया सरकार बाद में आई है। फौज ने ब्रीफिंग की और सबके सामने पाकिस्तान को नाकों तले चने चबवा दिए। तब भी ये लोग डेमोरलाइज कर रहे है। सच कहे तो ये दुश्मनों के प्रवक्ता है, दुश्मन चाहे कही भी हो ये उन्हीं की भाषा बोलते है।
राहुल गांधी को अनिल विज ने दी बधाई
आज कांग्रेस युवराज राहुल गांधी का जन्मदिन है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को बधाई दी वहीं दिल्ली में राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर विज ने कहा कि कि 70 साल इन्होंने राज किया और देश को बेरोजगार किया। अब अगर कुछ को नौकरी दे भी देंगे तो इनका बैलेंस बराबर होगा।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त