दिल्ली में शराबियों को बड़ी राहत, अब घर पर मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में शराबियों को बड़ी राहत, अब घर पर मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

-खजाना भरने के लिए दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, अब होगी देसी-विदेशी शराब की होम डिलीवरी,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार ने शराब के चाहने वालों को बड़ी राहत देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार कोरोना के चलते खाली खजाने को भरने के लिए अब शराब की होम डिलीवरी के लिए सहमत हो गई हैं। सीएम केजरीवाल ने देशी और विदेशी हर किस्म की शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दे दी है। इसके लिए ऑर्डर मोबाइल एप या वेब पोर्टल के जरिए दिया जा सकता है। दिल्ली सरकार ने संशोधित आबकारी नियम के अधीन शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति दे दी है।
                   दिल्ली उत्पाद शुल्क (संशोधन) नियम, 2021 सोमवार को अधिसूचित किया गया जिसके अनुसार, लाइसेंस धारकों को एप या वेबसाइट के माध्यम से खरीदी गई शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति दे दी गई है। नियम आवश्यक लाइसेंस धारकों को खुली जगहों जैसे छतों, क्लबों के आंगनों, बार और रेस्तरां में शराब परोसने की भी अनुमति देते हैं।
                   मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर करके भारतीय मदिरा और विदेशी मदिरा की होम डिलीवरी की जाएगी।
लाइसेंसधारक केवल मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से आदेश प्राप्त होने पर निवास स्थान पर मदिरा की डिलीवरी करेगा और किसी भी छात्रावास कार्यालय और संस्थान को डिलीवरी नहीं की जाएगी। लाइसेंसधारक परिसर में उपभोग के लिए किसी भी व्यक्ति को मदिरा की बिक्री नहीं करेगा।
                   गौरतलब है कि अप्रैल में जब दिल्ली में लॉकडाउन लगा था तब शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई थी उसी वक्त शराब की कंपनियों ने दिल्ली सरकार से शराब की होम डिलीवरी शुरू करने की मांग की थी। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दुकानें बंद हैं। बावजूद सरकार ने होम डिलीवरी की अनुमति दी है। दिल्ली में अप्रैल में लॉकडाउन के बाद शराब बिक्री केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई थी। यह जनता की घबराहट ही थी। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई थी कि दिल्ली में ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दी जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox