दिल्ली में मेरठ जैसी दरिंदगी: आसिफ ने महिला मित्र को दी खौफनाक मौत, फिर शव लेकर घूमा, हाथ-पैर बांधकर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में मेरठ जैसी दरिंदगी: आसिफ ने महिला मित्र को दी खौफनाक मौत, फिर शव लेकर घूमा, हाथ-पैर बांधकर

प्रियंका सिंह/- दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी महिला मित्र को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए घंटों तक कार में घूमा। बाद में उसने शव को नजफगढ़ नाले में फेंक दिया, ताकि शव बाहर न निकले, उसने मृतका के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसमें पत्थर डाल दिए थे। हालांकि, पांच दिन बाद शव पानी से बाहर आ गया, और छावला थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों आसिफ और जावेद उर्फ जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है, जो सुंदर नगरी में रहती थी और कॉल सेंटर में काम करती थी। 17 मार्च को छावला थाना पुलिस को नजफगढ़ नाले में युवती का शव मिलने की जानकारी मिली थी। शव सड़ी-गली अवस्था में था, और पुलिस ने उसकी पहचान के लिए दिल्ली के सभी थाना पुलिस से संपर्क किया। इसी दौरान, नंद नगरी से लापता एक युवती के परिजनों ने शव की पहचान अपनी बेटी कोमल के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि कोमल 12 मार्च से लापता थी, और इस बारे में नंद नगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल्स को खंगाला, जिसमें अंतिम कॉल आसिफ नाम के टैक्सी ड्राइवर की थी। पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उसकी पांच साल से कोमल से दोस्ती थी। लेकिन हाल ही में वह उसे नजरअंदाज कर रही थी और दूसरी लड़कों से बात कर रही थी। इस पर नाराज होकर आसिफ ने उसे बातचीत करने के बहाने बुलाया और टैक्सी में सवार होकर उसे हत्या कर दी।

आसिफ ने बताया कि उसने अपने दोस्त जावेद उर्फ जुबैर की मदद से शव को नजफगढ़ नाले में फेंक दिया।

घटना के बाद मृतका के परिवार ने बृहस्पतिवार को शव लेने के बाद नंद नगरी स्थित गगन सिनेमा के पास प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें ऐसा करने से रोका।

मृतका की दादी विमला ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है और कहा कि उनकी पोती की आसिफ से कोई दोस्ती नहीं थी। उन्होंने बताया कि जावेद उर्फ जुबैर उनके पड़ोस में रहता था, जबकि आसिफ सुंदर नगरी के ओ ब्लॉक में रहता था। घटना के बाद से जावेद की पत्नी और बच्चे फरार हो गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox