प्रियंका सिंह/- पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में नालों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने कुछ खामियां पाई। इसके चलते उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को निलंबित करने का आदेश दिया।
प्रवेश वर्मा ने कहा, “नालियों की सफाई पीडब्ल्यूडी का काम है, लेकिन यहां पर ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा था। इसलिए मैंने यहां के एक्सईएन को निलंबित करने का आदेश दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर वे ठीक से काम नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। “हम अपनी राजधानी दिल्ली को ऐसे नहीं छोड़ सकते,” वर्मा ने कहा।
उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली में पूरी व्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर थी, लेकिन भाजपा सरकार अब सड़कों पर उतर आई है। मंत्री खुद घंटों फील्ड विजिट कर रहे हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव