खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का भव्य आगाज, देशभर से 1300 से अधिक पैरा एथलीट्स ले रहे हैं भाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का भव्य आगाज, देशभर से 1300 से अधिक पैरा एथलीट्स ले रहे हैं भाग

-नई दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का समापन, पैरा एथलीट्स ने जीते कई पदक

नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/- नई दिल्ली, 21 मार्च – खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का दूसरा संस्करण राजधानी दिल्ली मे कल शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हो गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन का उद्घाटन भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया, जिसमें देशभर से 1300 से अधिक पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं।

टीम बीआरजी की अहम भूमिका टीम बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी) के सदस्य और फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पैरा एथलीट्स के बीच जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल करेंगे। उन्होंने पिछले संस्करण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था और इस बार भी पैरा खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायता कर रहे हैं।

प्रमुख एथलीट्स और कार्यक्रम

इन खेलों में पेरिस पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह, क्लब थ्रोअर धरमबीर और खेल रत्न विजेता ऊंची कूद एथलीट प्रवीण कुमार जैसे नामी खिलाड़ी शामिल हैं। ये गेम्स दिल्ली मे जे एल एन स्टेडियम,आई जी स्टेडियम, डा करनी सिहं सुटिगं रेज मे 22 से 27 मार्च 2025 को हो रहे है खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण दिसम्बर 2023 मे हुआ था

दीपक छिल्लर ने इन खिलाड़ियों के संघर्ष और दृढ़ संकल्प की सराहना की और पैरा खेलों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

खेलो इंडिया पहल और समापन समारोह यह आयोजन 27 मार्च को समापन होगा और इसके तहत पैरा खेलों को देश में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत, यह खेल आयोजन देश के पैरा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

देशभर के खेल प्रेमी इस आयोजन का हिस्सा बनने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए दिल्ली पहुंच रहे

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox