
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोधी एस्टेट रोड पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मथुरा रोड पर डीपीएस में पढ़ने वाले 5 छात्र घायल हो गए। हालांकि छात्रों को अस्पताल पहुंचाने की नौबत नहीं आई। वहां से गुजर रहे रहे चश्मदीद मनजीत चुंग ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
दिल्ली पुलिस के आने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने छात्रों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तुगलक रोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। जांच जारी है। चश्मदीद मनजीत सिंह चुंग ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। वह किसी काम से कोर्ट जा रहे थे।
चुंग ने बताया कि जैसे ही वह लोधी एस्टेट रोड के पास पहुंचे तो देखा कि एक काले रंग की कार ने सफेद रंग की कार में जोरदार टक्कर मार दी है। कार के अंदर 5 स्कूली छात्र थे। टक्कर के कारण कार फुटपाथ पर चढ़ गई और दरवाजे भी लॉक हो गए थे। इस वजह से स्कूली छात्र बाहर नहीं निकल पा रहे थे। फिर वहां से गुजर रहे लोगों ने सभी छात्रों को कार से बाहर निकाला।
छात्रों की पहचान नायशा ,ध्रुव, दक्ष, किन्नू और एक अन्य के तौर पर हुई है। सभी चौथी और पांचवीं क्लास के छात्र है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। हादसे के बाद लोग मददगार के तौर पर सामने आए। उन्हें पीने के लिए जूस और पानी दिया।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त