
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ब्यूरो/नई दिल्ली/- दीपावली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने जनता को डीजल और पैट्रोल के दामों में बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार द्वारा पैट्रोल-डीजल सक एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले के बाद से कई राज्यों में इनके दामों में गिरावट आई है। वहीं दिल्ली में फिलहाल पैट्रोल-डीजल के दामों में कमी नहीं आई है, फिर भी गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों पर भी पैट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने का दबाव बना हुआ है। हालांकि केजरीवाल सरकार पर इसको लेकर दवाब जरूर है जिसे लेकर मंत्रीमंडल की बैठक भी चल रही है। वहीं दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर दबाव बनाने के लिए शनिवार को उनके घर पर धरना दिया। धरने की अगुवाई कर रहे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता तब तक धरना जारी रखेंगे जब तक मुख्यमंत्री वैट में कटौती करने का एलान नहीं कर देते हैं।
गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों और दिल्ली में मिल रहे पेट्रोल-डीजल की कीमत में काफी अंतर है। केजरीवाल सरकार को बिना देरी किए वैट में कटौती का एलान करना चाहिए ताकि दिल्ली की जनता को राहत मिले।
उधर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी कम की है, कुछ राज्यों ने वैट कम किए हैं, हम भी अध्ययन कर रहे हैं। पिछले दो तीन सालों से केंद्र एक्साइज ड्यूटी बढ़ाती रही है। इसे 15 रुपये से बढ़ाकर 34 रुपये तक कर दिए। अब इसमें मामूली कटौती कर कह रहे हैं कि राज्य सरकारें कम कर दें। मैं केंद्र से अपील करूंगा कि वैट कम से कम 15 रुपये कम करे। बीते बुधवार को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया था। जिसके अंतर्गत पेट्रोल पर पांच तो डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर वैट कटौती की गई थी।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,