दिल्ली में छठ पूजा मानाने वालों को लगा झटका, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में छठ पूजा मानाने वालों को लगा झटका, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

छठ पूजा बिहार और यूपी के लोगों के द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध पर्व है जो चार दिनों तक चलता है और इसमें भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। अब इसी छठ पूजा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है दरअसल दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को सार्वजनिक स्थानों पर मनाने पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार ने जो आदेश जारी किया है, उसमें यह कहा गया है कि छठ पूजा किसी भी पब्लिक प्लेस, सार्वजनिक मैदान, नदियों के किनारे, मंदिर इत्यादी जगहों पर नहीं मना सकते हैं। इसके लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। छठ पूजा के दौरान कोरोना फैलने की वजह से इस पर डीडीएमए की तरफ से रोक लगाई गई है। 

रामलीला के आयोजन पर से पर्दा उठा

वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से दिल्ली में होने वाले रामलीला के आयोजन पर से सस्पेंस खत्म कर दिया गया है। इसके बारे में आदेश जारी करते हुए डीडीएमए ने कड़ी शर्तें रखी हैं। इसके साथ ही फेस्टिवल सीजन के दौरान मेले, फूड स्टाल और झूलों की मंजूरी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि कोरोना को लेकर सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। फेस्टिवल सीजन के दौरान जाहिर सी बात है कि भीड़ बढ़ेगी और अगर भीड़ बढ़ेगी तो संक्रमण का खतरा बढ़ेगा और यही कारण है कि सरकार ने इसके सामूहिक आयोजन पर रोक लगा दी है। 

दिल्ली में कोरोना के मामले

आपको बता दें, फ़िलहाल दिल्ली में कोरोना के हालत नियंत्रण में हैं लेकिन कोरोना की संक्रमण दर 0.05 फीसद से बढ़कर 0.06 फीसद हो गई है। यही कारण है कि बुधवार को 41 नए मामले आए। वहीं 22 मरीजों ने इस बीमारी काम मात दी और ठीक होकर घर चले गए। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। लिहाजा इस माह अब तक 25 दिन ऐसे रहे हैं जब कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 25,087 है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox