आखिर चीन में क्यों मां बाप बच्चों को लगवा रहे हैं मुर्गे के खून वाला इंजेक्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आखिर चीन में क्यों मां बाप बच्चों को लगवा रहे हैं मुर्गे के खून वाला इंजेक्शन

चीन एक ऐसा देश है, जो अपने अजीबोगरीब खान-पान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस देश में कुत्तों से लेकर चमगादड़ तक को खाया जाता है। इन दिनों चीन का एक अजीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों चीन मे बच्चों को सुपर किड बनाने के लिए मां-बाप अजीबोगरीब चिकन पैरेंटिंग का सहारा ले रहे हैं। ये नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन बताया जा रहा है कि इस पैरेंटिंग के तहत बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगाया जाता है। उनका मानना है कि इस इंजेक्शन की मदद से उनकी सभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में बच्चों की बॉडी को फुर्तीला बनाने के लिए उन्हें मुर्गे के खून का इंजेक्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि इससे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो रही हैं।

रिपोर्ट में मुर्गे के खून के इंजेक्शन को लेकर कई तरह के दावे किए गए हैं, जैसे इस इंजेक्शन को लेने के बाद कैंसर और गंजेपन से निजात मिल सकता है। इसके अलावा मुर्गे के खून में स्टेरॉयड होता है, जो बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भी अच्छा प्रदर्शन करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

इन दावों के बीच चीन में अपने-अपने बच्चों को सुपर किड बनाने की होड़ मच गई है, यही वजह है कि यहां चिकन बेबी का क्रेज बढ़ रहा है वहीं ऐसे बच्चों को अलग पहचान भी मिल रही है, जिस कारण दूसरे मां-बाप भी ऐसा करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox