दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने की अडोप्ट ए ट्री अभियान की शुरुआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने की अडोप्ट ए ट्री अभियान की शुरुआत

-पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अनुसार उसके इस अभियान के तहत 4880 पौधों को नागरिक ले सकते हैं गोद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पूर्वी दिल्ली/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने पौधारोपण अभियान ‘अडोप्ट ए ट्री’ की शुरूआत की। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने गाजीपुर में कला निकेतन स्कूल के परिधि रोड़ पर पौधारोपण कर इस योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, पूर्व उपमहापौर संजय गोयल, उद्यान निदेशक राघवेंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद अपर्णा गोयल ने की।
                        पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अनुसार उसके इस अभियान के तहत 4880 पौधों को नागरिक गोद ले सकते हैं। नगर निगम इन पौधों के लिए ट्री गार्ड भीउपलब्ध कराएगा। पौधे लगाने के लिए गड्ढा खोदनेव ट्री गार्ड लगाने का काम भी किया जाएगा। ‘अडोप्ट एट्री’ अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली के सभी 64 वार्डों में पौधारोपण किया जाएगा। नागरिक अपने आसपास क्षेत्रों में पौधों की देखभाल के कर्त्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
                        नगर निगम ने ‘अडोप्ट ए ट्री’ अभियान केतहत सड़क किनारे पौधे लगाने पर जोर देने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत आम, जामुन, कदंब, आंवला, पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन आदि पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जो नागरिक पौधों को गोद लेंगे उनके नाम की ट्री गार्ड पर पट्टी लगवाईजाएगी। पहले ही दिन 50 से अधिक नागरिकों ने पौधे ‘गोद’ लिए।
                        महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे मानसून के दौरान अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पर्यावरण की रक्षा करने में अपना योगदान दें। नागरिक अपने स्थानीय पार्षद के माध्यम से पौधों को गोद ले सकते हैं। स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए लिहाज से मानसून का मौसम अनुकूल होता है। हमें इस समय का इस्तेमाल अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।
                       इस मौके पर संजय गोयल ने कहा कि राजधानी दिल्ली में पेड़ पौधों की संख्या लगातार घट रही है जिसका असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तरफ से शुरू किया गया एडॉप्ट ए ट्री कार्यक्रम से निश्चित रूप से फायदा होगा।
                       कार्यक्रम के संचालक वह स्थानीय निगम पार्षद अपर्णा गोयल ने कहा कि वार्ड में गोद लिए गए पौधे की देखरेख सही से हो इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक पार्षद की होगी। पार्षद इस बात का ख्याल रखेंगे की गोद लेने वाला शख्स पौधे का ध्यान रख रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox