
नई दिल्ली / मानसी शर्मा / – एक्ट्रेस मौनी रॉय, जो अपनी पहली स्ट्रीमिंग सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें एक बेहद स्टाइलिश किरदार निभाने का मौका मिला, जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। अपने किरदार के लिए उन्हें 200 आउटफिट्स और अपने बालों के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट करने पड़े।
मौनी क्लासिक, खूबसूरत ड्रेस और हेयर-स्टाइल के साथ रेट्रो वाइब अपनाती नजर आएंगी। ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ अर्नब रे की किताब ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली: असेंशन’ पर बेस्ड है। यह स्ट्रीमिंग के लिए बनाई गई एक लार्जर देन लाइफ मास एंटरटेनर है। इसमें अनुप्रिया गोयनका, हरलीन सेठी और महरीन पीरजादा के साथ ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा, अनुभवी अभिनेता विनय पाठक और निशांत दहिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अपने लुक और किरदार के बारे में बात करते हुए मौनी ने कहा, ”हर एक लड़की को सजने-संवरने और एकदम अलग दिखने में मजा आता है। ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में मुझे नयनतारा के रूप में हर एपिसोड में अपनी स्टाइल और कलर स्कीम का बदलने का मौका मिला। किरदार के लिए परफेक्ट लुक ढूंढना बेहद मुश्किल काम है और मैंने 200 से ज्यादा आउटफिट्स पहने हैं और अपने बालों के साथ भी कई एक्सपेरिमेंट किए है।” उन्होंने आगे कहा, ”10 से ज्यादा टेस्ट-लुक आजमाने के बाद, आखिरकार हमें वह मिल गया जो हम चाहते थे। नयनतारा अपने तरीके से कहानी में काफी ग्लैमर और चमक लाती हैं। यह पहली बार है जब मैं 60 के दशक का लुक अपना रही हूं और दर्शकों को मेरा यह पक्ष दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।” ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ 13 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,