
ई दिल्ली / मानसी शर्मा / – 28 सितंबर को संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ के बहुप्रतीक्षित टीज़र को देखने के लिए हो जाइए तैयार। निर्माताओं ने हाल ही में रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म का एक नया आकर्षक पोस्टर जारी किया है, जो बहुत ही दमदार लग रहा है। यह सिर्फ एक पोस्टर नहीं है; यह एक बयान है। रणबीर कपूर का किरदार बहुत ही जबरदस्त होगा इस बात का वादा करता है, जो निश्चितरूप से हमें टीजर में देखने को मिलने वाला है।
‘एनिमल’ एक क्लासिक सागा है जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गजों को एक साथ लेकर आ रहा है और वो हैं बहुमुखी अभिनेता रणबीर कपूर और दूरदर्शी लेखक-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा। इस ग्रैंड वेंचर के पीछे निर्माता भूषण कुमार हैं, जो आज सिनेमा का पर्याय बन गए है। इस सिनेमैटिक मास्टरपीस में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे होनहार कलाकार भी हैं।
एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा