
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के ही शकरपुर इलाके में स्थित एक निजी होटल के कमरे में पहले से कोई भी अनुमति लिए बिना छापेमारी करने के आरोप में अब लक्ष्मी नगर थाने के थाना प्रभारी समेत चार पुलिस अधिकारियों को पुलिस द्वारा ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यह पूरी जानकारी दी।
सूत्रों से गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि पुलिस निरीक्षक प्रकाश रॉय ने लक्ष्मी नगर थाने के तीन अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ में मिलकर 29 मई को शकरपुर इलाके में एक होटल के कमरे में अचानक छापा मारा था।
यहां हम आपको बता दें बिना किसी अनुमति के मारी थी ये रेड
इस पूरे घटनाक्रम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “चूंकि उक्त छापेमारी के लिए कोई भी पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा था और पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच भी की। इस जांच के आधार पर ही इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए शकरपुर थाने में ही आईपीसी की धारा 420, 388 और 120बी के तहत यह मामला दर्ज किया गया। ”पुलिस ने इस दौरान यह बताया कि लक्ष्मी नगर पुलिस टीम ने एक होटल में छापेमारी की और उन्होंने हरियाणा के जींद के ही एक व्यक्ति को कुल 24 लाख रुपये के साथ में पकड़ा। इस व्यक्ति ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया था कि उसने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के लिए इन पैसे का इंतजाम किया था।
इन सभी की आज होगी कोर्ट में पेशी
इस दौरान अधिकारी ने बताया कि बाद में इस मामले की गहन जांच के दौरान इस घटना की कड़ियों को जोड़ा गया सो यह पूरी तरह सही साबित हुई। इसके बाद इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने आगे कहा, “चारों पुलिस अधिकारियों की भूमिका और दोष भी इनपर तय किया गया। इसके मद्देनजर, चार पुलिस अधिकारियों को भी 28 जून को ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें शनिवार को अदालत में पेश भी किया जाएगा।”





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,