दिल्ली के द्वारका में भीषण अग्निकांड: सातवीं मंज़िल पर लगी आग, पिता और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के द्वारका में भीषण अग्निकांड: सातवीं मंज़िल पर लगी आग, पिता और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

द्वारका/दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित ‘शब्द अपार्टमेंट’ में मंगलवार सुबह एक भयावह आग लग गई। आग अपार्टमेंट की सातवीं मंज़िल पर शुरू हुई, जिसने धीरे-धीरे ऊपरी मंज़िलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक पिता और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जो जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद पड़े थे।

दमकल की 8 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अपार्टमेंट में दो से तीन लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

हाहाकार और भगदड़ का माहौल
आग लगने की खबर फैलते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। सभी निवासियों को तुरंत बाहर निकाला गया। कई लोग धुएं से घबराए हुए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ भी समझ पाते उससे पहले ही स्थिति बेकाबू हो गई।

दूर तक उठती रही आग की लपटें
शब्द अपार्टमेंट से उठती आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास की इमारतों के लोग भी दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग धीरे-धीरे अन्य फ्लोरों की ओर फैलती जा रही थी, जिससे उनका सामान और घर भी खतरे में आ गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox