दिल्ली के उपराज्यपाल ने पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के उपराज्यपाल ने पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश

-मारपीट के मामले में शिकायत मिलने के बाद भी नही की थी कार्रवाई, ड्यूटी में लापरवाही का मामला

नई दिल्ली/- राजधानी दिल्ली उपराज्यपाल द्वारा एक मामले में 5 पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन लिया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के 2 एसएचओ, 2 एसआई और 1 एएसआई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
              बता दें कि 15 जनवरी 2019 को आसमा बीबी ने शिकायत की थी कि 8 दिसंबर 2018 को उसके बेटे हसरत ने पीसीआर कॉल की और बताया कि उसके मामा मूसा को 2 लोगों ने बेरहमी से मारा है। शिकायत में बताया गया कि इस कॉल के बावजूद पुलिसकर्मियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और घायल व्यक्ति का उपचार तक नहीं हो सका। काफी समय बीत जाने के बाद जब मूसा की तबीयत खराब हुई तो उसे परिजनों में खुद ही अस्पताल में भर्ती कराया। जब अस्पताल द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई तब इस बाबत एसआई रवि पुनिया ने मुकदमा दर्ज किया।
              हालांकि करीब 22 दिन लगातार इलाज चलने के बाद अस्पताल में मूसा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस मामले में हुई जांच के दौरान दोषी पुलिसकर्मियों ने अपना गुनाह भी कबूल किया है, जिसके बाद अब उनपर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इन पुलिसकर्मियों के नाम एएसआई हीरा लाल, एसआई राहुल सागर, एसआई रवि पूनिया, वर्तमान एसएचओ हरीश कुमार और तत्कालीन एसएचओ संजीव गौतम हैं। इस मामले में उपराज्यपाल द्वारा प्राधिकरण की सिफारिश को मंजूरी दे दी गई है और अब इन सभी पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox