दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला यात्री के बैग से 4.78 करोड़ की ड्रग बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला यात्री के बैग से 4.78 करोड़ की ड्रग बरामद

-दिल्ली से कतर जा रही थी महिला, बैग में छिपा रखी थी 2.39 किलोग्राम ड्रग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने महिला यात्री से ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। ड्रग्स एफेटामाइन का वजन लगभग 2.39 किलोग्राम है और इसकी बाजार कीमत लगभग 4.78 करोड़ आंकी गई है।

                 सीआईएसएफ को नौ मार्च को लगभग आठ बजे एक महिला यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगी। भारतीय नागरिक महिला कतर एयरवेज के जरिए दोहा जाने का प्रयास कर रही थी, सुरक्षा कर्मियों ने एक्स. बिस मशीनों से महिला के सामान की स्क्रीनिंग की तो संदिग्ध पाउडर जैसी कोई चीज होने का पता लगा। ड्रग्स डिटेक्शन किट के जरिए जांच की तो बैग के अंदर एफेटामाइन ड्रग्स मिली। इस को तीन लेडीज पर्स और चूडिय़ों के साथ डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। ड्रग्स का कुल वजन 2.39 किलोग्राम है और इसकी कीमत 4.78 करोड़ मानी जा रही है। महिला और ड्रग्स को एनसीबी के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। जहां महिला से पूछताछ कर आगे जांच की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox