द्वारका में डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 महिला समेत 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 महिला समेत 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

-द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने ड्रग्स तस्करों को पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में ड्रग्स की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ड्रग्स तस्करों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं ताकि तस्करी को जारी रखा जा सके। ऐसे तस्करों के खिलाफ द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में द्वारका जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक ऐसे ही मामले का खुलासा करते हुए 4 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 311 ग्राम फाइन क्वालिटी की हीरोइन बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

                  इस संबंध में डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका में ड्रग्स तस्करों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस की टीमें भरसक प्रयास कर रही हैं। पुलिस टीमें गुप्त सूचनाओं, खबरियों व दबिश के तहत ड्रग्स तस्करों का पता लगाकर उन्हे पकडकर सलाखों के पीछे भेज रही है। इस मामले में भी पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी जिसपर एसीपी ऑपरेशन रामअवतार की देखरेख में एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, लेडी सब इंस्पेक्टर मीणा, सपना शर्मा, कांस्टेबल दिनेश, गोपाल, अश्वनी, संदीप, हेतराम, सुशील, अजय, कुलदीप, प्रवीण, लेडी कांस्टेबल सोनू तथा कांस्टेबल शिवराम की टीम ने इस ड्रग तस्करों के बारे में पता लगाया। उन्होंने बताया कि टीम को जानकारी मिली कि यह लोग दिल्ली देहात के जाफरपुर कला इलाके में आने वाले हैं तो पुलिस टीम ने वहां पर ट्रैप लगाकर दो आरोपियों को धर दबोचा। इनकी पहचान अब्दुल हमीद और जतिन के रूप में की गई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि बरामद हेरोइन रावता मोड़ की रहने वाली एक महिला सुनीता से खरीदी थी इनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने वहां पर छापा मारकर सुनीता को भी गिरफ्तार कर लिया उसके पास से 277 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद पता चला कि यह लोग सुल्तानपुरी में रहने वाली जसवंत कौर नाम की महिला से ड्रग लाते थे। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर जसवंत कौर को डी ब्लॉक सुलतानपुरी से पकड़ा गया। उसके पास से 32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अब्दुल हमिद, जतिन, सुनीता और जसवंत कौर के रूप में की गई बताई है। यह चारों दिल्ली के शिकारपुर, जाफ्फरपुर कलां व सुलतानपुर, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं।
पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है ताकि इस मामले से जुड़े और तस्करों को पकड़ा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox