दिल्ली एनसीआर में जल्द लागू हो डीएसीपी योजना- डीवीए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एनसीआर में जल्द लागू हो डीएसीपी योजना- डीवीए

-मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिल्ली पशु चिकित्सा संघ के अधिकारी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव/- दिल्ली सरकार और एमसीडी के सहयोग से पशु चिकित्सकों, पशुओं और समाज के कल्याण को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से लगे हुए दिल्ली पशु चिकित्सा संघ के अधिकारियों ने दिल्ली एनसीआर में पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए गतिशील सुनिश्चित करियर प्रगति यानी डीएसीपी योजना के कार्यान्वयन के लिए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से मुलाकात की और उनसे उप-राज्यपाल के माध्यम से डीएसीपी योजना को दिल्ली एनसीआर में जल्द से जल्द लागू कराने का अनुरोध किया।

दिल्ली पशु चिकित्सा संघ (पंजीकृत) के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. यशपाल सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अभय त्रिगुणा, महासचिव डॉ. राहुल एम पवार, संयुक्त सचिव डॉ. विजय कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. उबेद खान, कल्याण अधिकारी डॉ. दीपांकर सेठ ने भाजपा प्रदेश सहयोग सेल के सह संयोजक प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से मुलाकात की। डीवीए के अधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सचदेवा को माननीय उच्च न्यायालय के दिनांक 14/10/2014 के 2780/2011 के निर्णय के अनुपालन में जिसे बाद में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 30/1/2018 के अपने निर्णय में बरकरार रखा गया था तथा गृह मंत्रालय के पत्र संख्या 15039/31/2019- यू टी समन्वय दिनांक 26/2/2019 के निर्देशानुसार विकास विभाग जीएनसीटीडी ने माननीय उप- राज्यपाल और एनसीटी दिल्ली के अनुमोदन से पशुपालन निकाय विकास विभाग जीएनसीटीडी के पशु चिकित्सा अधिकारियों को डीएसीपी योजना के विस्तार से संबंधित आदेश जारी किया जिसके तहत आदेश संख्या एफ, 1123/एएचडी/2018/2074-2086 दिनांक 3/9/2020 जारी किया गया था जिसकी एक प्रति के साथ उन्हें ज्ञापन सौंपा और हस्तक्षेप करने की मांग की।

डीवीए के अधिकारियों ने अनुरोध किया कि इस आदेश के जारी होने के 3 साल से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक सेवारत और सेवानिवृत अधिकारियों को वास्तविक लाभ नहीं दिया गया है। हम आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि इस आदेश का क्रियान्वयन आज तक नहीं हुआ है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इसे माननीय उपराज्यपाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के संज्ञान में लाएं ताकि यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में कार्यरत पशु चिकित्सा अधिकारियों पर लागू किया जा सके। साथ ही साथ ही डीवीए के पदाधिकारियों ने माननीय उपराज्यपाल दिल्ली से मिलाने का श्री सचदेवा से अनुरोध किया ताकि डीवीए अपनी समस्याओं से उपराज्यपाल को अवगत करा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox