दिल्ली: उच्च न्यायालय पहुंचा “न्यूज़क्लिक” पत्रकारों की गिरफ्तारी का मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली: उच्च न्यायालय पहुंचा “न्यूज़क्लिक” पत्रकारों की गिरफ्तारी का मामला

- वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल कर रहे हैं पैरवी

मानसी शर्मा / – न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकार और लेखक का मामला अब दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंच गया है। न्यूज़क्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और वेबसाइट के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती ने चीनी फंडिंग के कथित मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल कर रहे हैं पैरवी
बता दें, इस मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए शुक्रवार सुबह वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया। कपिल सिब्बल ने कहा, “हम न्यूज़क्लिक मामले में गिरफ्तारी की बात रहे है। संस्था से जुड़े पत्रकारों की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है।”

मामला आज के लिए हुई लिस्टिंग
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की दलील के बाद कोर्ट इस मामले को आज सूचीबद्ध करने के लिए सहमत हो गया। बेंच ने कहा ठीक है “मामला आज सूचीबद्ध है।” बता दें, न्यूज़क्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को एक लेख में लगाए गए आरोप के बाद छापेमारी की गई थी और इसके बाद गिरफ्तार किया गया था। लेख के माध्यम से ये आरोप लगाया गया कि न्यूज़क्लिक को चीनी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए भुगतान किया जा रहा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox