दिल्ली अध्यापक परिषद ने दिलाया पीड़ित अध्यापक को न्याय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली अध्यापक परिषद ने दिलाया पीड़ित अध्यापक को न्याय

-पीड़ित अध्यापक का तत्काल प्रभाव से किया स्थानांतरण, सुझावों को पूरा करने का आदेश भी पारित किया

नई दिल्ली/- बुधवार को दिल्ली अध्यापक परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल 27 अगस्त 2022 को सर्वोदय विद्यालय जनता फ्लैट, नंदनगरी के कंप्यूटर साइंस अध्यापक सनोज कुमार व उनके परिजन के साथ शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता से मिला। शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने सनोज कुमार के साथ घटित अमानवीय प्रताड़ना को ध्यान से सुना और दिल्ली अध्यापक परिषद की अपील पर तुरंत प्रभाव से अध्यापक सनोज कुमार का स्थानांतरण कर दिया और विद्यालय के लिए सुझाये गये उनके सुझावों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।


              दिल्ली अध्यापक परिषद के राजकीय निकाय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मावी ने मर्ज हुए विद्यालयों में उत्पन्न समस्याओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए विद्यालयों में एसएमसी, डीसीपीसीआर तथा अन्य लोगों के हस्तक्षेप से अध्यापकों को बचाने का अनुरोध किया। निदेशक महोदय ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी विद्यालयों को आदेश दे दिए गए हैं कि समूह में अभिभावकों को विद्यालय में ना आने दिया जाए। इस घटना में सम्मिलित असामाजिक तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दिल्ली अध्यापक परिषद के प्रतिनिधिमंडल में एबीआरएसएम के उत्तर क्षेत्र प्रमुख जगदीश कौशिक, दिल्ली अध्यापक परिषद प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश, मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंह, राजकीय निकाय  अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मावी, संगठन मंत्री के पी सिंह, जिला नॉर्थ ईस्ट एक के अध्यक्ष संजय राय, नॉर्थ ईस्ट जोन-दो के अध्यक्ष आदर्श कुमार, नार्थ जिले के अध्यक्ष जितेंद्र और मंत्री जगत नागर तथा पीड़ित अध्यापक सनोज कुमार व उनके परिजन शामिल थे। स्थानांतरण के त्वरित निर्णय पर अपने गम को भूलते हुए सनोज कुमार व उनके परिजनों ने दिल्ली अध्यापक परिषद व निदेशक महोदय के लिए कोटिशः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य मेरे लिए मरहम का काम करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox