गाजियाबाद के संजीत हुन का एशियन सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ चयन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाजियाबाद के संजीत हुन का एशियन सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ चयन

-दिल्ली पुलिस में कार्यरत है संजीत हुन, गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में किया गया खिलाड़ी का भव्य स्वागत

गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश/- गाजियाबाद के सॉफ्ट बॉल के खिलाड़ी एवं दिल्ली पुलिस में कार्यरत संजीत हुन का जापान में होने वाली एशियन सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय सॉफ्ट बॉल टीम में चयन हुआ है। उनके इस चयन से पूरे गाजियाबाद में खुशी का माहौल छाया हुआ है। सामाजिक व खेल संगठन संजीत हुन को बधाई दे रहे है। वहीं गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल कल्ब ने संजीत की इस सफलता के लिए गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया। जिसमें गाजियाबाद की जिला खेल अधिकारी डॉक्टर पूनम विश्नोई एवं पुनीत त्यागी पावर लिफ्टिंग के वर्ल्ड कप खिलाड़ी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

  गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव त्यागी, अध्यक्ष विशाल गौतम, महासचिव पंकज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिराम खारी, मोहित चौधरी, चेयरमैन फाइनेंस कमेटी सुबोध त्यागी, उपाध्यक्ष रवि कुमार, टेक्निकल ऑब्जर्वर सचिन, अरविंद, बंसल, फाइनेंसियल एडवाइजर अंकुर जी, योगेंद्र जी, सह सचिव सुमित भोजकी, प्रवक्ता प्रवीण कुमार, लाइजन ऑफिसर योगेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आजाद खारी, मुकेश मिश्रा, मनोज गुप्ता, नरेश कुमार, जितेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शिवम शर्मा, अंतिम शमा,र् निशा सिंह, यशिका एवं कई राष्ट्रीय स्तर के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। डिस्टिक स्पोर्ट्स ऑफीसर पूनम विश्नोई जी ने सॉफ्टबॉल खेल के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और गाजियाबाद जनपद में सॉफ्टबॉल खेल को बढ़ाने के लिए जो भी सफल प्रयास होंगे वह करने के लिए उन्होंने आश्वासन दिया। अंत में संस्था के चेयरमैन संजीव त्यागी ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के महासचिव पंकज सिंह ने किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox