दशहरे पर दिख जाएं ये 5 चीज़ें, तो समझिए खुल गया भाग्य!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दशहरे पर दिख जाएं ये 5 चीज़ें, तो समझिए खुल गया भाग्य!

मानसी शर्मा/-   हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयदशमी को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। इसे “अबूझ मुहूर्त” भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचांग या मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और मान्यता है कि इस दिन विशेष चीज़ों का दिखना भविष्य में आने वाली शुभता और सफलता का संकेत देता है।

ये चीजें दिखने से खुलेगी किस्मत

मछली:अगर दशहरे के दिन कहीं जाते समय आपको किसी एक्वेरियम, तालाब या नदी में मछली तैरती हुई दिखाई देजाए, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं केअनुसार,ऐसा होना दर्शाता है कि भाग्य आपका साथ देने वाला है।

कछुए:अगर आपको कछुआ दिख जाए, तो यह भगवान विष्णु और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।दशहरे के दिन कछुआ देखना आर्थिक और पारिवारिक समृद्धिका संकेत माना जाता है।

विजयतारा: दशहरे की शाम को आकाश में एक विशेष तारे का उदय होता है जिसे “विजयतारा” कहा जाता है।मान्यता है कि भगवान राम ने रावण पर विजय इसी विजय तारे के काल में प्राप्त की थी।यह तारा आपकी इच्छाओं की पूर्ति और सफलता के योग लेकर आता है।

नीलकंठपक्षी:नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है।यदि यह पक्षी दशहरे के दिन दिखजाए, तो यह शिव की कृपा का संकेत होता है और जीवन में प्रगति के मार्ग खुलते हैं।

शमीकापौधा: शमी का पौधा दशहरे के दिन दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है।धार्मिक ग्रंथों में इस का विशेष महत्व बताया गया है।कहा जाता है कि अर्जुन ने इसी पेड़ के पास अपने अस्त्र छिपाए थे।यदि  दशहरे के दिन अचानक शमी का पौधा दिखजाए, तो यह आपके जीवन में चल रही बाधाओं और कष्टोंके दूर होने का संकेत माना जाता है।

यदि दशहरे के दिन ये शुभ संकेत आपके सामने आते हैं, तो यह मानना गलत नहीं होगा कि आने वाला समय आपके लिए सफलता और समृद्धि से भरा हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox