
हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- कल आई तेज ओलावृष्टि व् बारिश के कारण किसानों की सरसों, गेंहू व सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। आज जिले के दर्जनों गांंव के किसानोंं ने उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित होकर स्पेशल गिरदावरी करवाने व बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। जिला उपायुक्त आरएस वर्मा ने किसानों को गिरदावरी करवाने का आश्वासन दिया है। किसानों का कहना था कि अगर प्रशासन जल्द इस पर कोई कार्यवाही शुरू नहीं करता तो आगे आंदोलन भी किया जाएगा। किसान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की सरसों की फसल की तो इस महीने के लास्ट में कटाई शुरू हो जाती है, जो अब कई गांवों में बर्बाद हो चुकी है। इसी तरह गेंंहू की फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसानपहुंचा है।

उन्होंने बताया कि अचानक बारिश व ओलावृष्टि से रोहतक के दर्जनों गांवों शिमली, पहरावर, करोंथा, मायना, कारोर, खेड़ी साध, खरावड़, बालंद, सैमाण, फरमाना खास, भैणी चंद्रपाल, भैणी महाराजपुर व भंभेवा में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि सरकार से पीड़ित किसानों ने एकजुट हो नुकसान का तुरंत प्रभाव से जायजा लेने व 50000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है। इसके साथ ही मुआवजा मई महीने तक जारी किया जाए, इसके लिए प्रशासन से विशेष अपील की गई है। उन्होंने बताया कि इन गांवों की रबी की फसल भी अक्टूबर महीने में बर्बाद हो गई थी व अब दोबारा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अनेक किसान तो कर्जा लेकर खेती करने को मजबूर हैं। किसान सभा ने मुआवजा में देरी होने पर भी प्रशासन के सामने रोष प्रकट किया। उनका कहना था कि आज तक पिछले वर्ष 2017 व 2018 का मुआवजा नहीं मिला है। किसान बार-बार चक्कर काटने को मजबूर होते हैं। प्रशासनिक स्तर पर होने वाली इस देरी का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता है। किसान नेताओं ने कहा कि आज एक तरफ सरकार की किसान विरोधी नीतियों की मार खेती करने वाला किसान झेल रहा है तो दूसरी तरफ मौसम व प्राकृतिक आपदा का भी शिकार होना पड़ता है। इसलिए किसान सभा जल्द से जल्द सरकार से किसानों के हित में फैसले लेने की मांग की है। किसान सभा अध्यक्ष प्रीत सिंह ने बताया कि 7 मार्च को प्रदेश भर के किसान अपनी मांगों को लेकर जींद में बड़ी किसान एकता रैली करेंगे, जिसमें पिछले दिनों प्रदेश भर में व कल हुई भारी ओलावृष्टि से पहुंचे नुक्सान के बदले मुआवजा देने की मांग भी जोर शोर से उठाई जाएगी। इसलिए किसान सभा ने किसानों से रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की भी अपील की है। इस मौके पर बलवान सिंह, दिनेश, कला मैना, जयदेव, सुमेर, आनन्द, अंग्रेज, प्रेम सिंह, नफे, भीमल व जय सिंह आदि शामिल थे।





More Stories
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
बालोर गांव में 54 एकड़ जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा, मुआवजा न मिलने पर किसानों का विरोध, पेड़ों का बाग उजाड़ने का भी लगाया आरोप
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।