तिहाड़ में वॉशरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, चोटें आईं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तिहाड़ में वॉशरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, चोटें आईं

-दीनदयाल से एलएनजेपी अस्पताल में किया गया शिफ्ट, अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन गुरुवार सुबह तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। उन्हें सुबह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में शिफ्ट किया गया है। उन्हें फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
                 तिहाड़ के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल नंबर 7 के मेडिकल इंस्पेक्शन रूम के बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े। यहां उन्हें कमजोरी की शिकायत के बाद ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। शुरुआती जांच में उनके अंग ठीक से काम कर रहे थे, लेकिन जैन ने पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
                 एक हफ्ते में यह तीसरी बार है, जब जैन को अस्पताल लाया गया है। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। तब उन्हें रीढ़ में परेशानी आई थी। 20 मई को भी वो इसी परेशानी के चलते दीन दयाल अस्पताल लाए गए थे।

सत्येंद्र जैन को लेकर केजरीवाल ने कहा- भगवान सब देख रहा है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्ववीट किया कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है, सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ ’मैं’ में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे।

वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था- ये आदमी कंकाल हो गया
सुप्रीम कोर्ट में वकील ने दी थी सेहत की जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील अभिषेक एम सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन की गिरती सेहत का हवाला दिया था। सिंघवी ने कहा था कि वो आदमी कंकाल हो गया है, जेल में 35 किलो वजन घट गया है। सेहत लगातार बिगड़ रही है और उनका केस वेटिंग लिस्ट में 416 नंबर पर है।

वेकेशन बेंच में हो सकती है जैन के केस की सुनवाई
सत्येंद्र जैन 31 मई 2022 से हिरासत में हैं। 6 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। जैन के वकील ने कहा था कि उन्हें वेकेशन बेंच में सुनवाई की छूट दी जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें वेकेशन बेंच में जाने की परमिशन दी थी। जस्टिस एएस बोपन्ना और हिमा कोहली की बेंच ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र की याचिका पर म्क् को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सत्येंद्र की मांग पर उनकी सेल में 2 कैदी रखे गए, सुपरिनटैंडैंट को नोटिस
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मांग पर उनकी सेल में दो कैदी भेजने पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल सुपरिनटैंडैंट को कारण बताओ नोटिस भेजा था। जैन ने जेल नंबर 7 के सुपरिनटैंडैंट से रिक्वेस्ट की थी कि वे अकेलेपन की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इसलिए उनके साथ दो अन्य कैदियों को रखा जाए, ताकि वे उनसे बात कर सकें।

सत्येंद्र जैन ने ईडी-सीबीआई मामले में बेंच ट्रांसफर करने की मांग की
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की ट्रांसफर करने वाली याचिका पर सुनवाई टल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई अब 9 जून को की जाएगी। अभी उनके केस की सुनवाई स्पेशल जज विकास ढुल कर रहे हैं। जैन की इस याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox