तपती तेज लू से किस तरह अपने आप को बचाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तपती तेज लू से किस तरह अपने आप को बचाएं

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – इन दिनों गर्मी कहर बरसा रेही है। जिससे लोगों का पारा हाई हो रहा है। जिससे लोग काफी परेशान है। सबसे ज़्यादा गर्मी में तकलीफ उन लोगों को होती है। जो मोटरसाईकिल से सफर करते है। जिसके कारण उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है। लोग गर्मी से बचने के लिए तपती धूप और खासकर लू में बाहर निकलने से पहले कोई एहतियात नहीं बरतते हैं, जिसके चलते न सिर्फ उन्हें लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि उनकी तबीयत भी खराब हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि, गर्मियों में लू से बचने के लिए आपको किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।

आखों को बचाए-  धूप में जाने से पहले आपनी आंखों पर सन ग्लास लगाए। वरना आँखों में जलन, खुजली और सूजन भी शुरू हो सकती है।

फुल कपड़े पहने- लू से बचने के लिए बाहर निकलते समय फुल स्लीव कपड़े पहनने की कोशिश करें। इससे आपको धूप और लू बिल्कुल नहीं लगेगी। फुल स्लीव के कपड़े आपको टैनिंग से भी बचाएंगे।

शरीर को कवर करके रखें- गर्मी में कुछ लोग धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण कम से कम कपड़े पहन कर बाहर जाने की सोचते हैं। लेकिन ऐसे में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बाहर निकलने से पहले शरीर को अच्छे से ढकना ना भूलें।

ज़्यादा पानी का सेवन- गर्मियों में पानी का सेवन ज़्यादा करना चाहिए। पानी आपके शरीर को हाईड्रेट रखता है। पानी के अलावा आप, नींबू पानी, छाछ, जूस, जलजीरा आदी का भी सेवन कर सकते है।

डाईट का रखे ध्यान- गर्मियों के दिनों में कोशिश करे कि घर से कुछ न कुछ खा कर ही निकले। खाली पेट बीमारी को आमंत्रित करना है।

गर्मियों में धूप से अपने आपको बचा कर रखना चाहिए। दरअसल, गर्मी के मौसम में लू लगना आम बात होती है. ऐसे में कुछ लापवाहियों के चलते कई लोग लू का शिकार हो जाते हैं, जिसके बाद लूज मोशन, डिहाइड्रेशन, शरीर में दर्द, थकान, उल्टी और कमजोरी आने लगती है। वहीं वायरल इंफेक्शन होने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाती है। इन खास टिप्स को फॉलो करके आप लू को आसानी से मात दे सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox