क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी कर सकती है बॉलीवुड में अपना डेब्यू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी कर सकती है बॉलीवुड में अपना डेब्यू

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – क्रिकेट की दुनियां के बादशाह सचिन तेंदुलकर हमेशा सुर्खियों में रहते है लेकिन, इस बार सचिन नही बल्कि उनकी बेटी सारा चर्चाओं का विषय बनी हुई है। खबरों की माने तों सारा जल्द ही अपना बॉलीवुड में डेब्यू भी कर सकती है। सारा को बॉलीवुड में काफी दिलचस्पी हैं और वह अपना करियर ग्लैमर वर्ल्ड में बनाना चाहती है। इसके साथ सारा एक प्रोफेशनल मॉडल है और वह एक्टिंग भी सिख रही है।

बताते चलें कि, सारा ने धीरुबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कुल से स्कुलिंग की है। वहीं सारा ने लंदन से मेडिसिन की पढ़ाई की है। सिर्फ 24 साल की सारा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 19 लाख से ज़्यादा फोलोअर्स है और उनकी इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह जैसे कई सेलिब्रिटीज़ शामिल है। सारा अपनी ग्लैमरस फोटो अक्सर अपने अकाउंट पर डालती रहती है।

खबरों की माने तो सारा को उनके माता पिता भी पूरा- पूरा सपोर्ट करते है। सचिन को सारा के बॉलीवुड करियर से कोई परेशानी नही है। गौरतलब है कि, सारा का नाम क्रिकेटर शुभमन के साथ भी जुड़ चुका है। खबरे है कि, यह दोनों एक-दूसरें को डेट कर रहे है। अक्सर दोनों साथ में घूमते हुए देखे जाते है। और यह कपल अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर एक जैसी तस्वीरें शेयर कर सैम कैप्शन डालते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox