ठीक हुआ कनाडाई पीएम का विमान, दो दिन तक भारत में फंसे रहने के बाद भरी उड़ान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ठीक हुआ कनाडाई पीएम का विमान, दो दिन तक भारत में फंसे रहने के बाद भरी उड़ान

-आखिरकार ट्रूडो के विमान ने भरी उड़ान, रवाना हुए कनाडाई पीएम

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जी-20 शामिल होने दिल्ली आये कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो विमान खराब होने की वजह से दो दिन तक भारत में ही फंसे रहे। दो दिन बाद विमान ठीक होने के बाद आखिर कनाडाई पीएम ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने देश को रवाना हो गये। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया कि विमान की तकनीकी समस्या को हल कर लिया गया है उसे उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। मंगलवार की दोपहर कनाडाई पीएम के विमान ने नई दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी।
              कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (51) एयरबस विमान में खराबी आने के बाद जी 20 समिट के बाद बीते दो दिनों से भारत में ही फंसे थे। सोमवार को भारत में फंसे कनाडाई प्रधानमंत्री ने राजधानी के ललित होटल में अपने कमरे में ही रहने का फैसला किया। कनाडाई पीएम के जिस विमान में खराबी आई थी वह सीसी-150 पोलारिस है, जो कई संशोधित एयरबस ए310-300 में से एक है जिसे कनाडाई सशस्त्र बल अपने वीआईपी के लिए उपयोग करते हैं।

कनाडाई पीएम के विमान की तकनीकी खराबी दूर, रवाना हुआ प्रतिनिधिमंडल
कनाडा के प्रधानमंत्री के विमान में तकनीकी खराबी मामले में नया अपडेट आया है। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया है कि विमान की तकनीकी समस्या को हल कर लिया गया है उसे उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। उसके बाद कनाडाई प्रतिनिधिमंडल मंगलवार की दोपहर अपने देश के लिए रवाना हो गया। इससे पहले खबर आई थी कि कनाडाई पीएम को भारत से वापस ले जाने के आने वाला वैकल्पिक विमान के भी भारत पहुंचने में देरी हो सकती है। सीबीसी न्यूज की खबर के अनुसार कनाडा से आ रहे ट्रूडो के वैकल्पिक विमान को भी लंदन डायवर्ट कर दिया गया जिससे उनकी स्वदेश वापसी में और देरी होने की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली जाने के लिए रोम से होकर जा रहे विमान को लंदन की ओर मोड़ दिया गया।

24 घंटे से अधिक समय से भारत में फंसे हैं कनाडाई पीएम
कनाडाई पीएम ऐसे समय में भारत में फंसे हुए हैं जब रविवार को जारी किए गए एक बयान में भारत की ओर से ’कनाडा में चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों को जारी रखने के बारे में गंभीर चिंता’ व्यक्त की गई है। इसके थोड़ी देर बाद, अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने रविवार को जल्दबाजी में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे में खालिस्तान जनमत संग्रह की व्यवस्था की, यह एक ऐसा कदम जिस पर भारत सरकार के स्तर पर नजर बनी हुई थी।
             सोमवार को ट्रूडो की भारत सरकार के किसी अधिकारी से कोई आधिकारिक मुलाकात नहीं हुई। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि उन्हें किसी अन्य आधिकारिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला था और ट्रूडो की अगवानी के लिए नियुक्त राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के कार्यालय ने भी पुष्टि की कि उनका कर्तव्य केवल कनाडाई प्रधान मंत्री के आगमन पर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करना था। स्थानीय उच्चायोग में भी किसी कार्यक्रम का कोई संकेत नहीं मिला है।

कनाडा के पीएम कार्यालय के सचिव ने कही थी ये बात
प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया था कि कनाडाई सशस्त्र बल कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को घर वापस ले लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखे हुए हैं। नवीनतम अपडेट है कि मंगलवार दोपहर को जस्टिन ट्रूडो अपने देश के लिए नई दिल्ली से रवाना हो गए हैं। इससे पहले सोमवार को ट्रूडो ने होटल में ही अपना दिन बिताया।
            मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया, ’वह और उनका बेटा दोनों होटल में रुके थे। प्रधानमंत्री के 16 वर्षीय बेटे जेवियर भी उनके साथ भारत पहुंचे हैं वे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले वह जकार्ता और सिंगापुर भी गए थे। सूत्रों के अनुसार कनाडा के पीएम और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए होटल ललित में  30 कमरे ही बुक थे। जिनमें कनाडाई पीएम, उनकी कोर टीम और मीडिया ठहरी थी

विमान खराब होने की घटना पर उठने लगे सवाल
वहीं दूसरी ओर, कनाडा में पीएम के विमान खराब होने की घटना पर सवाल उठने लगे हैं। कमेंटेटर टॉम मुलकेयर ने सीटीवी पर प्रसारित होकर इस स्थिति को ’असफलता’ करार दिया। उन्होंने कहा कि नए विमानों का ऑर्डर नहीं देना सरकार की घटिया हरकत है, जिससे ’शर्मनाक हालात’ पैदा हो रहे हैं। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि विमान को जीएमआर एयरोटेक देख रही है। 2018 में जब ट्रूडो एक राजकीय यात्रा के लिए भारत में थे, उस समय भी जिस ए-310 विमान से वे यात्रा कर रहे थे उसमें तकनीकी समस्या आई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox