ट्रंप का चीन पर बड़ा बयान: दुनिया को बंदी बनाएगा, हम करेंगे रक्षा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रंप का चीन पर बड़ा बयान: दुनिया को बंदी बनाएगा, हम करेंगे रक्षा

मानसी शर्मा/- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 1नवंबर 2025से चीन से आने वाली वस्तुओं पर 100प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। यह नया टैरिफ पहले से लागू टैक्‍स के अलावा अतिरिक्त होगा। इसके साथ ही ट्रंप ने ‘क्रिटिकल सॉफ्टवेयर’ के निर्यात पर भी सख्त नियंत्रण लागू करने का ऐलान किया है। यह कदम चीन द्वारा रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात पर प्रतिबंध बढ़ाने के जवाब में उठाया गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा कि चीन अपनी निर्यात नीतियों को लेकर बेहद आक्रामक हो गया है, जिससे विश्व बाजारों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
चीन के निर्यात प्रतिबंधों को ट्रंप ने बताया शत्रुतापूर्ण कदम

ट्रंप ने चीन की इस नीति को एक भयावह और शत्रुतापूर्ण कदम करार दिया है, जो न केवल अमेरिका बल्कि दुनियाभर के लिए मुश्किलें पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि चीन की यह रणनीति दुनिया को बंदी बनाने जैसा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका के पास भी अनगिनत अधिकार हैं, जिनका इस्तेमाल वे अब तक नहीं कर पाए, लेकिन अब समय आ गया है। उन्होंने चीन को चेतावनी दी है कि अमेरिका पूरी मजबूती से इसका जवाब देगा।

APEC में शी जिनपिंग से मुलाकात रद्द

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि 2 सप्ताह बाद दक्षिण कोरिया में होने वाले APEC सम्मेलन में वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने का कोई इरादा नहीं रखते। उनका कहना है कि चीन की प्रतिक्रिया के आधार पर अमेरिका अपनी अगली कार्रवाई तय करेगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि चीन ने कई महत्वपूर्ण मिनरल्स के निर्यात को रोक रखा है, जो पहले संभव था। इस कड़े कदम से अमेरिका-चीन संबंध और तनावपूर्ण हो सकते हैं, और विश्व बाजार पर इसके असर लंबे समय तक दिखाई दे सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox