सावधान! पब्लिक टॉयलेट के हैंड ड्रायर से फैल रहीं गंभीर बीमारियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावधान! पब्लिक टॉयलेट के हैंड ड्रायर से फैल रहीं गंभीर बीमारियां

मानसी शर्मा/-  हाथ धोना मतलब बीमारियों को खुद से दूर रखना…ये तो हम सभी जानते है। इसलिए ऑफिस, हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, रेस्त्रां से लेकर पब्लिक टॉयलेट्स में हाथों को सुखाने के लिए हैंड ड्रायर का यूज बढ़ता जा रहा है। लेकिन हैंड ड्रायर, जो सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल लगते हैं, वास्तव में सेहत के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। हालिया रिसर्च से पता चला है कि ये ड्रायर न केवल हवा में मौजूद बैक्टीरिया को हाथों पर वापस फेंक देते हैं, बल्कि बीमारियों के फैलाव को भी बढ़ावा देते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ये ‘बैक्टीरियल बॉम्ब’ की तरह काम करते हैं, जो संक्रमणों को आमंत्रित करने का काम कर रहे हैं।
बैक्टीरिया का फैलाव कैसे हो रहा है?

डॉ.लॉरा गोंजालेज एक बायोलॉजिस्ट हैं, जिन्होंने बताया है कि हैंड ड्रायर हवा को तेज गति से उड़ाते हैं, जो शौचालय में फ्लश करने से उत्पन्न होने वाले एरोसोल (बारीक कणों) को सोख लेते हैं। ये एरोसोल मल-मूत्र से जुड़े बैक्टीरिया से भरे होते हैं, जैसे स्टेफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus aureus), एकिनेटोबैक्टर (Acinetobacter) और बैसिलस सबटिलिस (Bacillus subtilis)।

यह समस्या विशेष रूप से अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर गंभीर है, जहां कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग अधिक प्रभावित होते हैं। एक अन्य रिसर्च में पाया गया कि जेट एयर ड्रायर न केवल हाथों पर बैक्टीरिया जमा करते हैं, बल्कि कपड़ों और आसपास की सतहों पर भी इन्हें फैला देते हैं, जिससे क्रॉस-कंटेमिनेशन बढ़ जाता है।

क्या कहती है रिसर्च?

2025 में प्रकाशित एक पायलट स्टडी में पाया गया कि हैंड ड्रायर से बैक्टीरिया का फैलाव पेपर टॉवल से 27 गुना अधिक होता है। यूके के यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के प्रोफेसर मार्क विलकॉक्स ने कहा lपब्लिक टॉयलेट में हैंड ड्रायर इस्तेमाल करने से आप अनजाने में बैक्टीरिया फैला रहे होते हैं।’इसी तरह, हार्वर्ड हेल्थ ने चेतावनी दी कि ये ड्रायर हवा से बैक्टीरिया सोखकर हाथों पर जमा कर देते हैं। वहीं, मेयो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, पेपर टॉवल न केवल बैक्टीरिया को शारीरिक रूप से हटाते हैं, बल्कि वॉशरूम वातावरण को भी कम दूषित रखते हैं।

एक्सपर्ट्स क्या सलाह देते हैं?

1.हमेशा पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें, खासकर अस्पतालों या भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर।

2.ड्रायर इस्तेमाल करने से बचें या कम से कम हाथों को पूरी तरह सूखने दें।

3.शौचालय में फ्लश करने से पहले ढक्कन बंद करें ताकि एरोसोल कम फैले।

4.HEPA फिल्टर वाले आधुनिक ड्रायर चुनें, जो 99.97% कणों को रोकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox