काले होंठों से छुटकारा पाने के 3 असरदार घरेलू उपाय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

काले होंठों से छुटकारा पाने के 3 असरदार घरेलू उपाय

मानसी शर्मा/-  कई लोग काले होंठों की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। इस वजह से वह कई बार असहज भी महसूस करते हैं। काले होंठ होने के कई कारणों से होते हैं, जिनमें आनुवंशिकता से लेकर लाइफस्टाइल की आदतें शामिल हैं। जैसे कि ज्यादा धूप में रहना, धूम्रपान, पर्याप्त पानी न पीना, बहुत ज्यादा कैफीन या यहां तक कि घटिया कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करना भी कई बार भारी पड़ जाता है। इसके लिए लोग कई बार तरह-तरह के उपायों ट्राई करते हैं, लेकिन वह काम नहीं आते हैं। ऐसे में काले होंठों के लिए नेचुरल और घरेलू उपाय अपनाने में आसान, किफायती और सुरक्षित हो सकते हैं।
नारियल तेल

नारियल तेल में त्वचा को गोरा करने वाले गुण होते हैं, जो एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। ये होंठों को चमकदार बनाने में मदद करता है। थोड़ी मात्रा में ऑर्गेनिक नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसे रात भर लगा रहने दें और फिर हल्के फेस वॉश से साफ कर लें।

एलोवेरा

एलोवेरा में औषधीय गुण होते हैं जो होठों को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। एलोवेरा की एक पत्ती को काटकर उसका ताजा जेल निकाल लें। इसकी थोड़ी सी मात्रा होंठों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। इसके बाद होंठों पर बाम लगाकर इसकी नमी को बरकरार रखें।

चीनी का स्क्रब

चीनी का स्क्रब होंठों की डेड स्किन सेल्स को साफ करने के साथ-साथ उन्हें चमकदार बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए एक छोटा चम्मच दानेदार चीनी और एक छोटा चम्मच शहद या नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। चीनी के स्क्रब से होंठों पर एक मिनट तक मालिश करें और गुनगुने पानी से धो लें। होंठों को सुखाएं और बदलाव देखने के लिए हाइड्रेटिंग मास्क लगाएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox