टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की लव स्टोरी को मिला नया मोड़, इंस्टा पर सगाई का ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की लव स्टोरी को मिला नया मोड़, इंस्टा पर सगाई का ऐलान

हॉलीवुड/अनीशा चौहान/- पॉप क्वीन टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्सी ने अपनी लव स्टोरी को एक खूबसूरत मोड़ देते हुए सगाई का ऐलान कर दिया है। सोमवार को इस पावर कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें टेलर अपनी चमचमाती डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। कैप्शन में उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा—“आपकी इंग्लिश टीचर और जिम टीचर की शादी हो रही है।”
इस पोस्ट पर कमेंट्स ऑफ कर दिए गए थे, लेकिन खबर फैलते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कैसे शुरू हुई टेलर–ट्रैविस की लव स्टोरी?

इनकी मुलाकात साल 2023 में हुई थी। ट्रैविस, जो Kansas City Chiefs के स्टार फुटबॉलर हैं, टेलर के Eras Tour कॉन्सर्ट में Arrowhead Stadium पहुँचे थे। वह टेलर को एक फ्रेंडशिप ब्रेसलेट देना चाहते थे, जिस पर उनका लकी नंबर लिखा था। हालांकि, टेलर ने शो से पहले या बाद में किसी से न मिलने की वजह से वह ब्रेसलेट स्वीकार नहीं किया। बाद में ट्रैविस ने अपने पॉडकास्ट ‘New Heights’ में इस किस्से का ज़िक्र किया। टेलर को उनका यह प्रयास बेहद प्यारा लगा और यहीं से इनकी कहानी आगे बढ़ी। इसके बाद टेलर कई बार ट्रैविस के मैचों में स्टेडियम पहुँचकर उन्हें चीयर करती नजर आईं। धीरे-धीरे दोनों की नज़दीकियाँ बढ़ती गईं और अब दो साल बाद यह रिश्ता सगाई तक पहुँच गया है।

कौन हैं ये लवबर्ड्स?

टेलर स्विफ्ट (35) दुनिया की सबसे मशहूर पॉप सिंगर्स में से एक हैं। उनके गाने जैसे Blank Space और Shake It Off यूट्यूब पर अरबों व्यूज़ बटोर चुके हैं। साल 2006 में अपना पहला एल्बम रिलीज़ करने वाली टेलर अब तक 14 बार ग्रैमी अवार्ड जीत चुकी हैं।
वहीं, ट्रैविस केल्सी (35) Kansas City Chiefs के टाइट एंड खिलाड़ी हैं और उनकी जर्सी का नंबर 87 है। उनकी पहचान एनएफएल के टॉप फुटबॉलर्स में होती है। साल 2024 में सुपर बाउल जीत के बाद टेलर और ट्रैविस की ऑन-फील्ड किस ने दुनियाभर में सुर्खियाँ बटोरी थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox