
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। छापेमारी के बाद भारद्वाज ने देर रात समर्थकों के बीच बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बड़ा खुलासा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि छापेमारी के दौरान उन्होंने ईडी अधिकारियों से तीन बार कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार करना है तो वे कर सकते हैं।
भारद्वाज ने साफ कहा— “मैं अरविंद केजरीवाल का अनुयायी हूं, मैं आपकी इच्छा के अनुसार काम नहीं करूंगा। आप चाहें तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं।”
देर रात तक चली ईडी की छापेमारी
मंगलवार, 26 अगस्त की सुबह से ही ईडी ने दिल्ली में 13 ठिकानों पर छापेमारी की, जिनमें सौरभ भारद्वाज का आवास भी शामिल था। यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। ईडी की टीम ने भारद्वाज के घर पर घंटों तलाशी ली और यह छापेमारी देर रात तक चलती रही।
आप का आरोप – “ध्यान भटकाने की रणनीति”
ईडी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली की पूर्व उपमुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि ईडी ने भारद्वाज के आवास पर करीब 20 घंटे तक तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने इस कार्रवाई को भाजपा की “ध्यान भटकाने की रणनीति” करार दिया। आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि यह छापेमारी पूरी तरह राजनीतिक है और जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने की कोशिश है। आप ने दावा किया कि सौरभ भारद्वाज के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा