
बॉलीवुड/अनीशा चौहान/- गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर साथ दिखाई दिए। बीते दिनों कपल के बीच तलाक की अटकलें तेज थीं, लेकिन गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए दोनों को साथ देखकर यह चर्चा अब झूठी लग रही है। हाल ही में खबरें आई थीं कि सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी है, मगर अब त्यौहार के मौके पर दोनों की एकजुटता ने उन खबरों पर विराम लगा दिया है।
दोनों के चेहरे पर झलकी खुशी
गोविंदा और सुनीता ने मिलकर गणपति बप्पा की स्थापना की और धूमधाम से त्यौहार मनाया। इस दौरान कपल ने पैपराज़ी को मिठाई भी बांटी। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर त्यौहार की रौनक साफ झलक रही थी।
कपल ने गणपति उत्सव के दौरान मरून आउटफिट में ट्विनिंग की। सुनीता मरून सिल्क साड़ी और बालों में गजरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं गोविंदा मरून कुर्ते और गोल्डन चुनरी में खूब जंच रहे थे। दोनों ने साथ में जमकर पोज दिए और गणपति बप्पा संग भी तस्वीरें खिंचवाईं।
इस मौके पर उनका बेटा यशवर्धन भी मौजूद रहा, जो हाथ जोड़कर बप्पा की पूजा करते कैमरे में कैद हुआ।
सितारों ने भी किया बप्पा का स्वागत
11 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे धूमधाम से मनाते हैं। कुछ कलाकार डेढ़ या ढाई दिन तक तो कुछ पूरे 11 दिन बप्पा की सेवा करते हैं। शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश और सलमान खान जैसे सितारों के घर कई सालों से गणपति उत्सव मनाने की परंपरा रही है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार