आर. अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, अब दुनियाभर की टी20 लीग्स में दिखाएंगे दम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आर. अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, अब दुनियाभर की टी20 लीग्स में दिखाएंगे दम

क्रिकेट/अनीशा चौहान/- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी अलविदा कह दिया है। अश्विन ने अपने 16 साल लंबे शानदार सफर पर विराम लगाते हुए यह घोषणा की। उन्होंने आईपीएल में अपना करियर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से शुरू किया था और अपने आख़िरी सीज़न में भी इसी टीम के साथ जुड़कर अपने सफर को पूरा किया। हालांकि, उन्होंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास नहीं लिया है और कहा है कि वह अब दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट में की संन्यास की घोषणा
अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा—”आज मेरे लिए खास दिन है और इसलिए एक नई शुरुआत भी। कहते हैं, हर अंत एक नई शुरुआत लाता है। मेरा IPL करियर अब खत्म हो रहा है, लेकिन अब मैं दुनिया की अलग-अलग लीग्स में क्रिकेट का नया सफर शुरू कर रहा हूं।”

उन्होंने आगे IPL और BCCI के साथ-साथ सभी फ्रेंचाइजियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें यादगार पल और रिश्ते दिए।

एक नजर अश्विन के IPL सफर पर
अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 220 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 187 विकेट झटके और 833 रन भी बनाए। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी गिनती उन चुनिंदा खिलाड़ियों में होती है जिन्होंने हर टीम के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन किया है।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलते रहेंगे अश्विन
संन्यास की घोषणा के बावजूद अश्विन अभी क्रिकेट मैदान से पूरी तरह दूर नहीं होंगे। वह आगे भी तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में डिंडीगुल ड्रैगन्स टीम की कप्तानी करते रहेंगे। इसी टीम के साथ उन्होंने 2024 में खिताब भी जीता था। इसके अलावा, वह लीजेंड्स लीग जैसे टूर्नामेंटों में भी हिस्सा ले सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox