टी मीटिंग में पीएम मोदी का राहुल पर तंज– असुरक्षा के कारण युवा नेताओं को नहीं मिलता बोलने का मौका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टी मीटिंग में पीएम मोदी का राहुल पर तंज– असुरक्षा के कारण युवा नेताओं को नहीं मिलता बोलने का मौका

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। इस बार सदन में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जमकर तकरार देखने को मिली। यह रार केवल सदन तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि बाहर भी जारी रही। कार्यवाही समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों के लिए टी मीटिंग का आयोजन किया, लेकिन विपक्षी दलों ने इस बैठक का बायकॉट कर दिया।

एनडीए दलों की मौजूदगी
भले ही विपक्षी सांसद इस बैठक से दूर रहे, लेकिन एनडीए के सभी दलों के नेता इसमें मौजूद रहे। मीटिंग में पीएम मोदी ने संसद के मानसून सत्र को सफल बताते हुए कहा कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ऑनलाइन गेम्स विधेयक का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका दूरगामी असर जनता पर पड़ेगा।

विपक्ष पर हमला
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष बड़े-बड़े विधेयकों पर चर्चा में शामिल हो सकता था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने के बजाय केवल व्यवधान डालने का काम किया। उन्होंने विपक्ष से अपेक्षा जताई कि वे गंभीर विषयों पर चर्चा करें, क्योंकि यही लोकतंत्र की सही परंपरा है।

राहुल गांधी पर तंज
मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों में कई युवा नेता हैं, जिनमें काफी प्रतिभा है। लेकिन गांधी परिवार की असुरक्षा के कारण इन नेताओं को बोलने का अवसर नहीं मिल पाता। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि संभव है, यही युवा नेता राहुल गांधी को असुरक्षा और घबराहट में डाल रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox