टीसीएस वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 में BRG का दमदार जलवा                           

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-राष्ट्रीय मंच पर बहादुरगढ़ का नाम रोशन -प्रतिष्ठित रनिंग इवेंट में दिखा जज़्बा और जुनून

बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-  बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) ने देश के प्रमुख रनिंग आयोजनों में से एक टीसीएस वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत पहचान एक बार फिर स्थापित की। 26 अप्रैल को आयोजित इस मेगा इवेंट में BRG के धावकों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने न केवल 10 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की, बल्कि टीम वर्क, समर्पण और निरंतर अभ्यास की मिसाल भी पेश की।

फिटनेस के साथ टीम स्पिरिट का संदेश
इस अवसर पर BRG के धावकों ने “फिटनेस के लिए दौड़ें, गर्व के लिए दौड़ें” का संदेश देते हुए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। समूह के सदस्यों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों में भागीदारी से न सिर्फ उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी मिलती है। BRG लगातार नए धावकों को जोड़कर उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहा है, जिससे बहादुरगढ़ का नाम देशभर में पहचान बना रहा है।

प्रोकेम स्लैम चैलेंज की ओर बढ़ते कदम
BRG के संस्थापक दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इवेंट में समूह के 16 धावकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि BRG के सदस्य अब प्रोकेम स्लैम चैलेंज को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस चुनौती के तहत बेंगलुरु की 10 किमी दौड़ के बाद अब धावक दिल्ली में 21 किमी, मुंबई में 42 किमी और कोलकाता में टाटा स्टील 25 किमी दौड़ में भाग लेंगे। यह चुनौती उनके लिए फिटनेस और धैर्य की एक बड़ी परीक्षा साबित होगी।

BRG धावकों की भागीदारी
इस दौड़ में BRG के जिन सदस्यों ने हिस्सा लिया, उनमें रजत कौशिक, गुलाब सिंह, अरुण विजयरण, योगेंद्र हुड्डा, धीरज छिल्लर, विकास पन्नू, प्रफुल बेनीवाल, धर्मवीर यादव, विकास दहिया, सुधीर तेवतिया (वर्चुअल), अभय टेटे, चंदन, एंटनी, देवेश तुली और राकेश सरन शामिल रहे। सभी धावकों ने अपने-अपने स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर समूह का गौरव बढ़ाया।

नोएडा में भी BRG का शानदार प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर, BRG के वरिष्ठ धावक राजेश रघुवंशी ने नोएडा में आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए “सबसे धीमी दौड़” श्रेणी में पोडियम स्थान हासिल किया। यह आयोजन डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लिया।

समर्पण और मेहनत से सफलता का संदेश
BRG के धावकों का यह प्रदर्शन एक बार फिर यह साबित करता है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। समूह ने यह दिखा दिया कि अगर जज़्बा हो तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है और छोटे शहरों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox