
-पूछा सवालः सात साल में कितने कश्मीरी पंडित घाटी पहुंचे?, इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कश्मीर में लगातार हो रही हिंसा पर शिवसेना ने केंद्र और गृह मंत्री अमित शाह को घेरा है। गुरुवार को पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर राउत ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं। तो ये किसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बन रहे इस माहौल को खत्म करने के लिए केंद्र को कड़ा फैसला लेना चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि हम हर बार पाकिस्तान पर तो दोष नही मढ़ सकते।
शिवसेना सांसद ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की बात हो रही थी। सात साल में कितने कश्मीरी पंडितों की घर वापसी हुई पता नहीं। लेकिन जो वहां रह रहे थे उनको भी रहने नहीं दिया जा रहा है, उनकी भी हत्या हो रही है। मुझे लगता है गृह मंत्री को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा। राउत ने हर घटना के लिए पाकिस्तान को घेरने की सरकार की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर उंगली न उठाएं, लेकिन देखें कि कश्मीरी पंडितों के लिए क्या कर सकते हैं।
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में गुरुवार शाम को आतंकियों ने तहसील कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी। वहीं पुलवामा में शुक्रवार सुबह दहशतगर्दों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
घाटी में शुक्रवार को टारगेट किलिंग की दूसरी घटना सामने आई है। पुलवामा के गुदूरा इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी है। इससे पहले बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट को गोली मार दी गई थी।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त