मधुविहार में खुले पड़े नाले, गंदगी से लोग झेल रहे परेशानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मधुविहार में खुले पड़े नाले, गंदगी से लोग झेल रहे परेशानी

-मधुविहार के लोगों को सता रहा बरसात का डर, निगम अधिकारी नही दे रहे ध्यान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधुविहार की सातों गलियों को जोड़ने वाली मुख्य गली के टी प्वाइंट के मेन होल का ढक्कन काफी समय से टूटा पड़ा है। वहीं अधिकतर गलियों में नाले खुले पड़े है। हालांकि इस समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए मधुविहार के सदस्या कई बार निगम अधिकारियों से मिल चुके है लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारी शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे है।
               इस संबंध में आरडब्ल्यूए प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी द्वारा डी सी ऑफिस में कई बार शिकायत की गई है जिसका नंबर 3933 है। सोलंकी ने बताया कि नौ दिसंबर से लगातार शिकायत करने के बाद जे ई नरेंद्र कुमार ने पंद्रह दिन पूर्व आकर ठीक करने को कहा था जो अब तक नहीं हुआ। बरसात से पहले यदि इसकी सफाई नहीं हुई तो यहां का जनजीवन नारकीय हो जाएगा। यही हाल है मधु विहार, बी ब्लॉक के नवजीवन स्कूल रोड होते हुए वी सोलंकी रोड, भरत विहार तक जो बरसाती नाला जा रहा है उसे बरसात से पहले साफ नहीं किया गया तो स्थिति पिछले साल जैसे ही होगी।


 लोगों का कहना है कि निगम सफाई कर्मियों एवम संबंधित अधिकारी जे.ई., ए.ई. यदि तत्परता से अपना कार्य करें तो बरसात की गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है लेकिन ये लोगों की समस्या की अनदेखी कर अपनी नौकरी बचाने के चक्कर में लगे रहते है। आनेवाली भयावह स्थिति को ध्यान में रखते हुए आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी निगम उपायुक्त कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। निगम कर्मचारियों की लापरवाही मधु विहार के लोगों को बरसाती मौसम का डर सता रही है इसलिए निवासी एवम जन प्रतिनिधि बेचैन नजर आ रहे है।
                 ज्ञात हो कि सालों से बरसात के दिनों में मधु विहार की स्थिति ऐसी ही हो जाती है। मकानों के गिर जाने का भी भय बना रहता है इसीलिए सोलंकी ने निगम उपायुक्त से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों की जांच कर समुचित कार्यवाई की जाए ताकि आम जनता को इंसाफ मिल पाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox