मानसी शर्मा/- अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षाबलों को ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जो भी अमेरिका में अवैध रुप से रह रहे हैं, उन्हें उनके देश भेजा जाए। इस क्रम में कोलंबिया और ग्वाटेमाला के अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया गया है। वहीं, कनाडा और मैक्सिको बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोनकॉल पर बात करने के बाद आया है। ट्रंप ने कहा कि जहां तक अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों का सवाल है। इन अवैध प्रवासियों को वापस बुलाने के लिए जो सही होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह करेंगे । फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं
पीएम मोदी गौरतलब है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दोनों नेताओं के बीच यह बात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच इंडो पैसिफिक, मिडिल ईस्ट और यूरोप सहित अन्य क्षेत्रियों मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही दोनों देशों के बीच रिश्तें को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप ने भारत स अमेरिकी हथियार खरीद को बढ़ाने की भा बात कही है, जिससे दोनों देशों के बीच उचित द्विपक्षीय संबंध बन सकें।
साथ ही जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी फरवरी में अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरान वो व्हाइट हाउस भी जा सकते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की पहचान बता दें, ट्रंप ने अपने चुनावी वादों में अप्रवासियों के मुद्दें को जोर शोर से उठाया था। सरकार बनते ही वो अपने वादों के पूरा करने में जुट गए हैं। उन्होंने घुसपैठ करने वालों स्थानों को चिन्हित करके सुरक्षा टाइट कर दी है। वहीं, अमेरिका में लगातार अवैध रुप से रह रहे लोगों पहचान करके उन्हें उनके देश वापस भेजा जा रहा है। इस दौरान करीब 18 हजार भारतीय अप्रवासियों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें वापस भारत भेजने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार