
मानसी शर्मा/- अमेरिकी कंपनी Microsoft TikTok को खरीद सकती है। इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट TikTok को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। बता दें, TikTok का मालिकाना राइट चीनी कंपनी ByteDance के पास है। ऐसे में अगर चीनी कंपनी को अमेरिका में टिकटॉक जारी रखना है, तो इसे अमेरिकी कंपनी को बेचना होगा। कई कंपनियां बोली लगाने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि कई कंपनियां टिकटॉक के लिए बोली लगाने की तैयारी में है। ऐसे में ByteDance ने टिकटॉक को बेचने के लिए साल 2020 में भी माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया था। लेकिन उस समय ये डील फाइनल नहीं हो सकीं। इसके बाद ByteDance ऑरेकल के पास भी ऐसा प्रस्ताव लेकर गई थी। लेकिन यहां भी बात नहीं बन सकी। लेकिन अब अगर माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल में से किसी एक की तरफ से ये सौदा फाइनल होता है तो TikTok की मालिकाना कंपनी ByteDance की इसमें माइनॉरिटी हिस्सेदारी रहेगी। तो वहीं, अमेरिकी कंपनी के पास आधे से ज्यादा हिस्सेदारी आ जाएगी।
माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल के अलावा कई ऐसी कंपनियां है जो टिकटॉक को खरीदना चाहती है। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों में अरबपति निवेशक Frank McCourt, यूट्यूबर MrBeast का नाम शामिल हैं। क्या है टिकटॉक से जुड़ा मामला? दरअसल, ByteDance पर आरोप लगाया गया था कि वह टिकटॉक यूजर्स का डेटा चीनी सरकार के साथ शेयर कर रही है। जांच के दौरान इन आरोपों को सही पाते हुए अमेरिकी कोर्ट ने टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। इसके बाद से अमेरिका में टिकटॉक को बैन कर दिया गया था।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,