‘जो अपने पिता का नहीं हुआ वो…’ BJP नेता ने उद्धव ठाकरे पर किया पलटवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘जो अपने पिता का नहीं हुआ वो…’ BJP नेता ने उद्धव ठाकरे पर किया पलटवार

मानसी शर्मा / –   चुनावी माहौल के कारण जुबानी हमले काफी तेज हो गए हैं। लगातार राजनीतिक दल के नेता एक दूसरे पर हमला बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय को लेकर विवाद हो गया है। BJP ने इसमें की गई कई आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। BJP के वरिष्‍ठ नेता राम कदम ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे निशाना साधा है। सामना में प्रकाशित संपादकीय पर प्रतिक्रिया देते हुए राम कदम ने कहा कि जो उद्धव ठाकरे अपने पिता का नहीं हुआ, उसके बारे में क्‍या बोलें।

BJP नेता ने किया शिवसेना पर पलटवार

दरअसल PM नरेंद्र मोदी को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र सामना में आपत्तिजनक टिप्‍पणी की गई है। अब BJP नेता राम कदम ने पलटवार किया है। राम कदम ने कहा, ‘जो उद्धव ठाकरे अपने पिता का नहीं हुआ..उसके बारे में क्या बोलें। PM नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द का उपयोग कर रहे हैं इसका जवाब महाराष्ट्र की जनता जरूर देगी। आगे राम कदम ने कहा कि जहां एक ओर बाला साहब ठाकरे के भतीजेPM मोदी को समर्थन दे रहे हैं, वहीं अपने परिवार को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे राजनीति में उतरे हैं। बाला साहब ठाकरे का जिन पार्टियों के साथ हमेशा वैर रहा, उद्धव ठाकरे उन पार्टियों के साथ बैठे हैं। उनका भतीजा (राज ठाकरे) बाला साहब का विचार बढ़ा रहे हैं।

BJP नेता ने MVA पर कसा तंज          

महाविकास अघाड़ी (MVA) को लेकर भी राम कदम ने तल्‍ख टिप्‍पणी की है। राम कदम ने कहा,’हमेंकौन सी महाविकास अघाड़ीरोकेगी, जिसमें कोई रह नहीं गया है। पहले ही शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार गुट) टूट चुकी है। ये लोग कांग्रेस को खुद ही दबाकर रखे हुए हैं।’ बता दें, विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर MVA गठित किया है। इसमें मुख्‍य तौर पर शिवसेना (उद्धव गुट), राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस पार्टी शामिल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox