जेजेपी को रोहतक में मिली मजबूती, इनेलो बीसी सेल जिलाध्यक्ष और हलकाध्यक्ष हुए जेजेपी में शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेजेपी को रोहतक में मिली मजबूती, इनेलो बीसी सेल जिलाध्यक्ष और हलकाध्यक्ष हुए जेजेपी में शामिल

-इनेलो के बीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष खजान सिंह और हलका प्रधान रामगोपाल पंचाल कार्यकर्ताओं सहित हुए शामिल

चंडीगढ़/- मंगलवार को जननायक जनता पार्टी को रोहतक जिले में उस समय और मजबूती मिली जब इनेलो के बीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष खजान सिंह और हलका प्रधान रामगोपाल पंचाल सहित अन्य लोगों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने खजान सिंह, रामगोपाल और नरेश कुमार को पार्टी का पटका पहनाया और उन्हें विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया। निशान सिंह ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से जेजेपी को रोहतक में और मजबूती मिली है और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
             पार्टी में शामिल हुए पूर्व इनेलो पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जेजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे बखूबी निभाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox