नई दिल्ली/ उमा सक्सेना/- ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार शाम राजधानी दिल्ली पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। भारत की बेटियों ने रविवार को नवी मुंबई के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला विश्व कप अपने नाम किया और इतिहास रच दिया।
टीम के दिल्ली आगमन के मौके पर पूरे शहर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
टीम को मुंबई से दिल्ली लाने के लिए स्टार एयरलाइन की विशेष फ्लाइट S58328 का इंतजाम किया गया था। जैसे ही विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विशेष टर्मिनल पर उतरा, खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं। सुरक्षा कारणों से आम प्रशंसकों को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन मीडिया के कैमरों ने हर मुस्कुराते पल को कैद किया।
टीम के विमान से उतरते ही हवाई अड्डा तालियों की गड़गड़ाहट और “नाम-भारत” के जयकारों से गूंज उठा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश को गर्व से भर दिया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीम के सम्मान में विशेष डिनर आयोजित करेंगे, जिसमें खिलाड़ियों के साथ उनके अनुभव, भावनाएँ और जीत की खुशी साझा की जाएगी।
यह मिलन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और देश में खेल और महिला प्रतिभा के प्रति उत्साह को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार