
मानसी शर्मा /- अपनी तीखी बयानबाजी से बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। और फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही इस पर लगातार विवाद बना हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि कंगना ने 7 साल पहले खरीदा मुंबई का बंगलो अब बेच दिया है। हालांकि, ये बंगला कई सालों से विवादों से घिरा हुआ है।
साल 2017 में खरीदा था बंगलो
कंगना का ये बंगलो मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित है। जिसे 2017 में 20 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और अब 32 करोड़ रुपए में बेचा गया है। ये बंगलो 3,075 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसकी पार्किंग 565 स्क्वायर फीट है।
इस बात की जानकारी Zapkey के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट से पता चली है। डॉक्यूमेंट के मुताबिक, इस बंगलो को तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली श्वेता बथीजा ने खरीदा है, जो कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर हैं।
कौन है श्वेता बथीजा, जिसने बंगलो खरीदा?
इस बात की जानकारी Zapkey के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट से पता चली है। डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कंगना का बंगला 5 सितंबर 2024 को बिका, जिसकी स्टांप फीस 1.92 करोड़ रुपए और रजिस्ट्रेशन फीस 30 हजार रुपए है। इस बंगलो को तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली श्वेता बथीजा ने खरीदा है, जो कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर हैं।
आपको बता दें, मुंबई का पाली हिल काफी पॉश एरिया है, यहां हाई नेटवर्थ वाले लोगों ही रहते है। बॉलीवुड के कई सितारे इसी एरिया में रहते है। जिसमें सुनील दत्त, ऋषि कपूर, गुलजार, इमरान खान, आमिर खान, संजय दत्त जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है।
कंगना के बंगले को लेकर विवाद
कंगना का ये बंगला काफी समय से विवादों में घिरा हुआ था। साल 2020 में BMC ने इसे अवैध निर्माण का हवाला देते हुए उसके कुछ हिस्से को तोड़ दिया था। साल 2023 में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि कुछ समय बाद इस तोड़फोड़ का मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन ये प्रॉसेस कभी आगे ही नहीं बढ़ा। इसी के बाद उन्होंने कहा कि अब उन्हें कोई मुआवजा नहीं चाहिए, क्योंकि ये पैसा टैक्स देने वालों का है।





More Stories
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप