जानिए कैसे लहसुन आपके लिए एक चमत्कारी औषधि का काम कर सकता है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जानिए कैसे लहसुन आपके लिए एक चमत्कारी औषधि का काम कर सकता है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली /मानसी शर्मा – आमतौर पर ज्यादातर घरों में लहसुन का इस्तेमाल सब्जियों में या फिर चटनी में डालकर होता है। लहसुन  खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर को स्वस्थ भी रखता है। आज इस लेख में लहसुन  के कुदरती गुणों के बारे में जानेंगे।

लहसुन  में एंटी सेप्टिक, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो न केवल स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं लहसुन को किस प्रकार और किन-किन चीजों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

जैतून के तेल के साथ लहसुन

लहसुन की कुछ ताजा कलियों को छीलकर काट लें और इन्हें एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून के तेल की कुछ बूंदों में मिला दें, इसके बाद इन्हें मुहासों पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

लहसुन और गुलाब जल

लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर क्रश कर लें, इससे प्राप्त रस को थोड़े से गुलाब जल में मिलाकर त्वचा के मुहासों से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं, इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

दही, लहसुन और शहद

लहसुन की कुछ ताजा कलियां लें, और इन्हें पीस लें। कलियों को पीसने के बाद उन्हें एक बाउल में रखें और इसमें आधा छोटा चम्मच शहद और दो बड़े चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इन्हें त्वचा के मुंहासों से प्रभावित हिस्सों पर समान रूप से लगाएं, इसे 15 से 20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें इसके बाद चेहरे को साधे पानी से धो लें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox