जातिगत जनगणना से डरती है मोदी सरकार, असली जनगणना हुई तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी” – राहुल गांधी का तीखा हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जातिगत जनगणना से डरती है मोदी सरकार, असली जनगणना हुई तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी” – राहुल गांधी का तीखा हमला

राजगीर/बिहार/अनीशा चौहान/-  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के राजगीर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए और कहा कि असली जातिगत जनगणना हुई तो भाजपा की राजनीति खत्म हो जाएगी।

मोदी सरकार को आत्मसमर्पण की आदत है
राहुल गांधी ने कहा- मेरा लक्ष्य है जातिगत जनगणना। मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी की आंखों में आंख डालकर कहा – ये जनगणना होगी। और आप तो जानते ही हैं, उन्हें आत्मसमर्पण करने की आदत है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सरेंडर करवा दिया। राहुल ने सवाल उठाया कि मोदी कभी ट्रंप को झूठा क्यों नहीं कहते?

जातिगत जनगणना से डरते हैं मोदी
राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि मोदी सरकार कभी असली जातिगत जनगणना नहीं कराएगी, क्योंकि जिस दिन ये हो गई, उसी दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। उन्होंने जातिगत जनगणना के दो मॉडल बताए – भाजपा का मॉडल और तेलंगाना का मॉडल।

तेलंगाना मॉडल बनाम बीजेपी मॉडल
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के मॉडल में सवाल बंद कमरे में कुछ अधिकारियों ने तय किए, जिनमें 90% जनता की भागीदारी नहीं थी। जबकि तेलंगाना मॉडल में जनता को शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि खुली बैठकों में 3 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्गों के संगठन भी शामिल हुए हर वर्ग ने अपने सवाल दिए, जिससे जनगणना का ढांचा लोकतांत्रिक बना।

अगर जाति नहीं है, तो मोदी OBC कैसे?
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा,हर भाषण में कहते हैं कि मैं OBC हूं, और फिर जब जातिगत जनगणना की बात आती है तो कहते हैं – भारत में जाति ही नहीं है। अगर जाति नहीं है, तो नरेंद्र मोदी OBC कैसे हो गए?

जातिगत जनगणना को बनाया मुद्दा
राहुल गांधी ने साफ किया कि आने वाले चुनावों में जातिगत जनगणना कांग्रेस का प्रमुख एजेंडा होगी। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ सामाजिक न्याय सुनिश्चित होगा, बल्कि हर वर्ग को उसकी जनसंख्या के अनुपात में हक मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox