जम्मू-कश्मीर को दिया जाए पूर्ण राज्य का दर्जा- राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर को दिया जाए पूर्ण राज्य का दर्जा- राहुल गांधी

-स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भी मांग की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कश्मीर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में है। यहां उन्होंने गांदेरबल में खीर भवानी मंदिर में दर्शन और हजरतल दरगाह पर सजदा करने के बाद जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य की बहाली और यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हैं।
                   कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। आपको बता दें कि इससे पहले वह गांदेरबल जिले में खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राहुल गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौर पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी अलसुबह मध्य कश्मीर जिले के तुल्लामुल्ला इलाके स्थित मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांधी के साथ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जम्मू-कश्मीर मामलों की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ’’यह एक निजी दौरा था। राहुल जी मंदिर के दर्शन करना चाहते थे।’’कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कई पार्टी नेता और समर्थक मंदिर परिसर के बाहर इंतजार कर रहे थे। गांधी यहां आधे घंटे से अधिक समय तक रुके। यहां से सीधा वह नजदीक स्थित मीर बाबा हैदर की दरगाह पर भी गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद राहुल गांधी डल झील के किनारे स्थित दरगाह हजरतबल पहुंचे।
                    कांग्रेस सांसद सोमवार शाम यहां एक होटल में, जम्मू-कश्मीर की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। मंगलवार को वह एमए रोड पर पार्टी के एक मुख्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, ’’वह पार्टी कार्यालय में पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। गांधी मंगलवार शाम तक दिल्ली के लिए रवाना होंगे।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox