जन सेवा समिति के 120वें रक्तदान शिविर में 121 लोगों ने रक्तदान किया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जन सेवा समिति के 120वें रक्तदान शिविर में 121 लोगों ने रक्तदान किया

आईटीआई महम के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार रक्तदाताओं को बैज लगा कृ शिविर का शुभारंभ करते हुए।

नजफगढ मैट्रो न्यूज/महम/- जन सेवा समिति द्वारा प्रदेशाध्यक्ष बसन्त लाल गिरधर के 63वें जन्मदिवस के अवसर आज महम की पंजाबी धर्मशाला में अपने 120वें रक्तदान शिविर का आयोजन धूमधाम से किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि आईटीआई महम के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार रहे जबकि अध्यक्षता डॉ. ओ.पी. चिटकारा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार ने कहा कि रक्तदान से पुनीत कार्य कोई नहीं है। रक्तदान करने से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। रक्त को किसी लैब में नहीं बनाया जा सकता इसलिए इसकी आपूर्ति सिर्फ रक्तदान के द्वारा ही हो सकती है। उन्होंने सभी को 6 माह में अवश्य रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्म दिवस व सालगिरह पर रक्तदान करने की एक अच्छी परम्परा शुरू की गई है। जिसे सभी को अपनाना चाहिये तथा निरन्तर आगे बढ़ाना चाहिए। शिविर में पीजीआई की ब्लड बैंक की टीम ने 121 लोगों का रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष बसन्त लाल गिरधर ने सभी का आह्वान किया कि वे रक्तदान को अपनी जिन्दगी में निश्चित रूप से शामिल करें ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की जा सके। उन्होंने शिविर में पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार भी प्रकट किया। शिविर में मुख्य रूप से रैडक्रॉस सचिव देवेन्द्र चहल, बसन्त लाल गिरधर, लेखाकार राजकुमार मोर, राजेश धींगड़ा, मनीष खुराना, बलवान नरवाल, राजेश राजोतिया, रमेश गिरधर, सुनील खुराना, जितेन्द्र खरकड़ा, साधुराम सीसर, जोगेन्द्र रलहन, सचिन गांधी, रवि काला, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox