गुरूग्राम इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट, गुरूग्राम के विद्यार्थियों की होगी शिफ्टिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट, गुरूग्राम के विद्यार्थियों की होगी शिफ्टिंग

नजफगढ मैट्रो न्यूज/रोहतक/- एआईसीटीई के निर्णयानुसार तथा डीजीटीई, हरियाणा के ज्वाईंट डायरेक्टर से प्राप्त पत्र के अनुसार गुरूग्राम इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट, गुरूग्राम के विद्यार्थियों की शिफ्टिंग महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) से संबद्ध आसपास के महाविद्यालयों/संस्थानों में की जानी है। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि विद्यार्थियों की यह शिफ्टिंग 23 अक्टूबर को मदवि के राधाकृष्ण सभागार में प्रात: 9 बजे से शुरू होगी।

डा. ए.एस. मान फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज के डीन मनोनीत

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मदवि एक्ट के स्टैच्यूट 19 के प्रावधानों के तहत भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डा. ए.एस. मान को फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज का डीन मनोनीत किया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि बतौर डीन, फैकल्टी ऑफ फिजिकल साईंसेज प्रो. ए.एस. मान की नियुक्ति 1 नवंबर 2019 से तीन वर्ष हेतु की गई है।

एमफिल/पीएचडी पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश सूचना जारी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) ने शैक्षणिक सत्र 2019-2020 के लिए एमफिल/पीएचडी पाठ्यक्रमों/यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलरशिप (यूआरएस) अवार्ड के लिए प्रवेश सूचना जारी कर दी है।         एमडीयू के रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि एमफिल/पीएचडी तथा यूआरएस के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर है।रजिस्ट्रार प्रो. तनेजा ने बताया कि एमफिल/पीएचडी तथा यूआरएस प्रवेश संबंधित विस्तृत विवरण-पात्रता शर्तें, सीटों की स्थिति, प्रवेश परीक्षा सिलेबस, प्रवेश सारिणी, आदि एमडीयू वेबसाइट www.mdurohtak.ac.in पर उपलब्ध रहेंगे।

एमडीयू के विद्यार्थियों ने मजदूरों एवं उनके परिजनों के साथ मनाया दिवाली उत्सव

एमडीयू के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के विद्यार्थी मजदूरों एवं उनके परिजनों के साथ दिवाली उत्सव मनाते हुए।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की लिटरेरी सोसायटी ने आज यूनिवर्सिटी में विभिन्न जगहों पर कार्यरत मजदूरों एवं उनके परिजनों के साथ दिवाली उत्सव मनाया। लिटरेरी सोसायटी की एडवाइजर प्रो. रश्मि मलिक ने बताया कि विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी पॉकेट मनी एकत्र कर मजदूरों एवं उनके परिजनों में मिठाईयों, खेल-खिलौने, फल व दीए बांटकर दीवाली उत्सव मनाया। इस दौरान विभाग में पटाखे मुक्त दिवाली मनाने की शपथ भी विद्यार्थियों ने दी। कार्यक्रम में छात्र रवि मोहन ने संस्कृत श्लोक का उच्चारण किया तथा प्रवीन ने भजन-रघुपति राघव राजा राम की सुंदर प्रस्तुति दी। छात्रा मानसी ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर पटाखे मुक्त दीवाली मनाने बारे भाषण द्वारा अपने विचार सामने रखे। छात्रा शगुन व कामना ने हरियाणवी व पंजाबी सांस्कृतिक गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. लवलीन मोहन, प्राध्यापक प्रो. रणदीप राणा, प्रो. मंजीत राठी ने लिटरेरी सोसायटी और उससे जुड़े सभी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके इस प्रयास की सराहना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox